राजातालाब में वकील पर जानलेवा हमला, सीने में घोंपा चाकू

राजातालाब में वकील पर जानलेवा हमला, सीने में घोंपा चाकू

राजधानी रायपुर के राजातालाब क्षेत्र में अधिवक्ता रमेश खान पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत कुछ बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे रमेश खान के सीने में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अधिवक्ता को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद और पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना के बाद अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने राजधानी में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Chhattisgarh