लोक भवन, ओडिशा को मिला IGBC प्लेटिनम ग्रीन कैंपस प्रमाणन

लोक भवन, ओडिशा को मिला IGBC प्लेटिनम ग्रीन कैंपस प्रमाणन

भुवनेश्वर। लोक भवन, ओडिशा ने Indian Green Building Council (IGBC) के Green Campus Rating System के तहत Platinum Green Campus Certification हासिल किया है। लोक भवन ने 100 में से 88 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि दर्ज की है।

राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति के मार्गदर्शन में लोक भवन में ऊर्जा दक्षता, अक्षय ऊर्जा, जल संरक्षण, जैव विविधता और वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा दिया गया है। परिसर में 635 kWp सौर ऊर्जा, 80% से अधिक हरित क्षेत्र और 2,374 पेड़ों की 72 प्रजातियां मौजूद हैं।

वर्षा जल संचयन, जल उपयोग में 35% से अधिक कमी, इलेक्ट्रिक वाहन आधारित परिवहन तथा 100% सूखे अपशिष्ट को लैंडफिल से डायवर्ट करने जैसी व्यवस्थाएं इसे सतत और पर्यावरण-अनुकूल सरकारी परिसर का आदर्श उदाहरण बनाती हैं।

Chhattisgarh