राजधानी में बम बनाने का मिला सामान

राजधानी में बम बनाने का मिला सामान

राजधानी रायपुर के बीरगांव इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मकान से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध सामान मिलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मामला रावाभाठा क्षेत्र के फुलवारी चौक वार्ड नंबर-13 का बताया जा रहा है, जहां नॉर्थ जोन पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिस मकान पर रेड मारी वो मितानिन पुष्पा साहू का है। उसने पुलिस को बताया कि, कल ही एक परिचित जमीन दलाल इस सामान को घर में छोउ़कर गया था। उस दौरान मितानिन ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन आज सुबह जब उसने झाड़ू लगाने के लिए उक्त सामान को हटाने का प्रयास किया तो, उसे बहुत भारी लगा।

उसने बैग का मुंह खोलकर देखा तो उसमें कांच की चपटी शीशियां, उससे अटैच तार निकले हुए थे। साथ ही कुछ पावडर, पिस्टल जैसा सामान रखे हुए थे। मितानिन ने पार्षद अश्विनी को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पार्षद ने भी बैग खोलकर देखा और फिर खमतराई पुलिस को सूचना दी

पुलिस ने पूछताछ के बाद जिस युवक को हिरासत में लिया है उसका नाम विनय देवांगन है। विनय बीरगांव निगम के महापौर का रिश्तेदार है। बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला है विनय देवांगन। वरिष्ठ पार्षद ऐवज देवांगन से भी रिश्तेदारी है विनय देवांगन की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को मौके पर बुलाया गया, संदिग्ध सामग्री की जांच की जा रही है। वहीं साइबर टीम आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घर में कौन से लोग आ रहे थे।

कार्रवाई के दौरान डीसीपी नॉर्थ, डीसीपी, एसीपी, एसीपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के इलाके के घेर लिया गया और लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई।

Chhattisgarh