धरसींवा। विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में 23 अगस्त को चरोदा के मुक्तेश्वर मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 7 बजे पूजा-अर्चना व रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालु पवित्र जल लेकर सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि धरसींवा क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक साधना है। उन्होंने कांवड़ियों के लिए जलपान, विश्राम, चिकित्सा और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आयोजन की तैयारियों को लेकर सेवा सदन में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कांवड़ यात्रा के साथ आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान विधायक ने जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।

