धरसींवा/खरोरा। विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में विधानसभा चौक से खरोरा तक भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। बाइक पर सवार विधायक अनुज शर्मा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर करीब 20 गांवों से गुजरते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, आरती और आतिशबाजी से यात्रा का स्वागत किया।
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि “तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान और अमर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है।” उन्होंने देश की एकता-अखंडता की रक्षा और राष्ट्र को विश्वगुरु बनाने का संकल्प दिलाया। यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

