रायपुर। देवेंद्र नगर स्थित कृषि उपज मंडी ग्राउंड में 21 से 27 सितंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा का शुभारंभ 21 सितंबर को सुबह 10 बजे श्री राम जानकी मंदिर से भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगा, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी।
प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक भागवताचार्य पूज्य इन्द्रेश जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन में श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा और रुक्मिणी विवाह सहित विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ डोम, पेयजल, बैठक, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है।

