रायपुर। छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अग्रिम प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप और विधायक अनुज शर्मा ने 228 हितग्राहियों को कुल ₹1,00,20,492 के अग्रिम चेक वितरित किए।
धमतरी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) और नारायणपुर के किसानों को औषधीय पौधों की खेती के लिए आर्थिक संबल दिया गया। कार्यक्रम में कस्टम फार्मिंग, अनुबंध खेती और कन्वर्जेंस मॉडल के जरिए औषधीय खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती आदिकाल से जड़ी-बूटियों का गढ़ रही है और औषधीय खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ प्रदेश की प्राकृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाएगी।

