गुरुकुल महिला महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में पहुंचे विधायक अनुज शर्मा

गुरुकुल महिला महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में पहुंचे विधायक अनुज शर्मा

रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत के लिए दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विधायक अनुज शर्मा ने छात्राओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि ज्ञान के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। अनुशासन, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जुड़े रहते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में तरल मोदी, अजय तिवारी, प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता, सचिव शोभा खंडेलवाल सहित शिक्षकगण, छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

Chhattisgarh