रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा, लोक कला एवं संस्कृति में 25 वर्षों के योगदान के लिए धरसींवा विधायक व अभिनेता अनुज शर्मा को ‘सातवें निर्मल पांडे फिल्म फेस्टिवल’ में प्रतिष्ठित ‘एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन, शिमला ने भी उन्हें विशेष सम्मान दिया।
अनुज शर्मा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा, कलाकारों और प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति का सम्मान है। सम्मान मिलने पर प्रदेशभर के कलाकारों और कला प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।

