रायपुर में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम, रोहित-हार्दिक को देखने एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब

रायपुर में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम, रोहित-हार्दिक को देखने एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब

राजधानी रायपुर में आईपीएल मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर है। Mumbai Indians की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। टीम के साथ स्टार खिलाड़ी Rohit Sharma और Hardik Pandya समेत सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए क्रिकेट फैंस का भारी जमावड़ा लग गया।

एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। खिलाड़ियों के स्वागत के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
गौरतलब है कि 10 मई को रायपुर में Mumbai Indians और Royal Challengers Bangalore के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर में मैच को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं।

Chhattisgarh