सालियों पर चलाई गोली, एक युवती की मौत, दूसरी गंभीर

सालियों पर चलाई गोली, एक युवती की मौत, दूसरी गंभीर

राजधानी रायपुर के मोवा-पंडरी इलाके में गोली चलने की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी दो सालियों पर फायरिंग कर दी। घटना में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र वर्मा का मंगलवार देर रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान घर में कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। इसके बाद उसने अपनी दोनों सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

गोली लगने से दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ीं। परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट की टीम मौके पर पहुंच गई। इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है।

डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि पारिवारिक विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई है। आरोपी जितेंद्र वर्मा और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दोनों सालियों पर गोली मार दी। पुलिस कमिश्नरेट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh