राजधानी रायपुर में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पैंगोलिन की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पहली बार वन विभाग ने जिंदा पैंगोलिन बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, पैंगोलिन को पखांजूर निवासी एक युवक रायपुर लेकर आया था। इसकी सूचना वन विभाग को मुखबिरों से मिली, जिसके बाद टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप प्लान तैयार किया।
बताया जा रहा है कि पैंगोलिन का सौदा 50 करोड़ रुपये में तय हुआ था, जिसमें आरोपियों को 50 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए थे। जैसे ही सौदे की प्रक्रिया पूरी होने लगी, वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल आरोपियों के खिलाफ वन्य पशु संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

