दंतेवाड़ा | नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के ग्राम छिंदनार में उस वक्त खास माहौल बन गया, जब क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर यहां पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचे। सचिन के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में तैयारियां की थीं, वहीं प्रशासन ने भी आयोजन को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

बता दे कि, उनके स्वागत में बस्तरहीया नित्य किया जा रहा है पुरे परिवार के साथ आये सचिन तेंदुलकर आते ही उन्होंने रंगोली देखी, साथ ही रसाकसी का और वॉलीबॉल खेल खेला जा रहा था, क्रिकेटर के आगमन से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल नजर आया और लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी को करीब से देखने के लिए उत्साहित दिखे, कार्यक्रम स्थल पर बच्चों और युवाओं की खास भीड़ देखने को मिली।

हर कोई सचिन तेंदुलकर की एक झलक पाने और उनसे जुड़ी यादों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब नजर आया। उन्होंने बच्चियों के साथ वॉलीबॉल भी खेला उनके अंदर खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका।

