धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत खरोरा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस और सेवा दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।
विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर विधायक अनुज शर्मा ने प्रधानमंत्री जी का संदेश सुना और इसके बाद विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर : क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
स्वच्छता अभियान : प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 अंगीकार 2025 : 54 लाभार्थियों को गृहप्रवेश कराया गया।
विकास कार्यों का भूमिपूजन :
खरोरा स्थित पीएम श्री शास. नवीन प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण (लागत ₹9.8 लाख)।
खरोरा वार्ड क्रमांक 06 के मुक्तिधाम में विकास कार्य (लागत ₹5 लाख)।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और सबका साथ-सबका विकास का संकल्प आज साकार हो रहा है। गरीब परिवारों को पक्के मकान देकर उनका सपना पूरा करना प्रधानमंत्री जी की सबसे बड़ी चिंता और प्राथमिकता है।”
विधायक ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से न केवल जीवन बचता है बल्कि समाज में सहयोग और सेवा की भावना भी मजबूत होती है।
इस कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा के साथ मंडल अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा कार्यकर्ता, नगरवासी और वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित

