युवा कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस

युवा कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को रायपुर शहर युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। बेरोजगारी की बढ़ती समस्या को लेकर शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजधानी के रसबंदा मैदान में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर युवा कार्यकर्ता एमबीए के छात्र के वेश में ठेले पर पकोड़े तलते नज़र आए। उनका संदेश था – “जब पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, तो मजबूरी में उन्हें छोटे-मोटे काम करने पड़ रहे हैं।” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद कश्यप ने कहा
“प्रधानमंत्री ने 2014 में हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन 11 साल बाद भी करोड़ों युवा बेरोजगार हैं। केंद्र सरकार ने रोजगार के नाम पर केवल छलावा किया है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस रोजगार नीति नहीं बनाई गई तो युवा कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मौके पर पूर्व विधायक व AICC के पूर्व सचिव विकास उपाध्याय, पार्षद शेख मुशीर, युवा कांग्रेस सह प्रभारी दीक्षा पांडेय, प्रदेश सचिव आसिफ खान, अपराजित तिवारी, अमिताभ घोष, शानू राजा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अर्जुन श्रीवास्तव, अजीत सिंह रैनो, जिला उपाध्यक्ष वैभव पांडेय, फरदीन खोखर, महताब हुसैन, विपुल चौबे, राज गायकवाड़, रफीक खान, जय सोना, गुलाब साहू, हैदर अली सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Chhattisgarh