गजानंद एजुकेशन संस्था पर हमले और अवैध वसूली की घटनाओं के विरोध में

गजानंद एजुकेशन संस्था पर हमले और अवैध वसूली की घटनाओं के विरोध में

हमारी संस्था गजानंद एजुकेशन, सुंदर नगर रायपुर के साथ गंभीर घटना घटित हुई है। संस्था का आरोप है कि एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी अपने साथियों के साथ बार-बार संस्थान में घुसकर न केवल अवैध वसूली की मांग करता रहा, बल्कि विरोध करने पर मारपीट, तोड़फोड़, धमकी और ताला लगाकर संस्थान को बंद करने जैसी आपराधिक हरकतें कीं।

संस्था का कहना है कि इन घटनाओं के विरोध में हमने संबंधित थाने में आवेदन दिया था, जिस पर कल दिनांक 19/09/2025 को एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। उक्त प्रकरण में पुलिस ने निम्न धाराएँ लगाई हैं:
धाराएँ: 333, 324(4), 296, 351(2), 115(2), 3(5)
इन धाराओं के अंतर्गत यह स्पष्ट है कि घटनाएँ गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं और यह कानून व्यवस्था के लिए सीधी चुनौती है। हम प्रशासन और शासन से सवाल करते हैं —
क्या यही है छत्तीसगढ़ का “सुशासन”? क्या शिक्षा संस्थाओं को इस तरह गुंडागर्दी और दबाव में चलाना पड़ेगा?
हमारी माँगें:. दर्ज एफ.आई.आर. पर त्वरित और निष्पक्ष जांच हो।
. दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
शिक्षा संस्थानों और समाजसेवी संगठनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Chhattisgarh