पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में परीक्षाओं के दौरान बार-बार हो रही गंभीर लापरवाहियों के खिलाफ आज NSUI ने प्रतीकात्मक “सद्बुद्धि यज्ञ” कर प्रशासन को घेरा।
विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने यज्ञ कुंड बनाकर यह प्रदर्शन किया है।
NSUI सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने यज्ञ कर कुलपति व कुलसचिव को सद्बुद्धि देने की कामना की गई। लहरे ने कहा— “16 जून को B.Voc की परीक्षा में छात्रों को गलत प्रश्नपत्र दे दिया गया, परीक्षा रद्द करनी पड़ी। BALLB, LLB, फार्मेसी, बीएड जैसे कई अन्य कोर्सेज में भी लगातार 8 बजे निर्धारित समय के उपरांत प्रश्नपत्र आधे घंटे 1 घंटे डेड घंटे बाद में वितरण हुआ है देर से मिले। प्रशासन पूरी तरह विफल है।”NSUI ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए चार प्रमुख माँगें रखीं
पारदर्शी परीक्षा संचालनदोषियों पर कार्रवाईलापरवाही रोकने हेतु नीतिरद्द परीक्षाओं की पुनः तिथि
NSUI ने चेताया कि “यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शीघ्र आवश्यक सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो NSUI छात्रहित में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। यदि तब भी कुलपति महोदय को सद्बुद्धि नहीं आई, तो NSUI कार्यकर्ता उन्हें बादाम भेंट कर स्मृति ताज़ा कराने का कार्य करेंगे।”

