छत्तीसगढ़ में 16 जून 2025 से पूरे राज्य में नए शिक्षा सत्र के आगाज़ के रूप में “शाला प्रवेश उत्सव” मनाया जा रहा है

छत्तीसगढ़ में 16 जून 2025 से पूरे राज्य में नए शिक्षा सत्र के आगाज़ के रूप में “शाला प्रवेश उत्सव” मनाया जा रहा है

रायपुर में आयोजन
स्वामी आत्मानंद शासकीय शहीद स्मारक उत्कृष्ट विद्यालय, फाफाडीह में भी प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
विधायक पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाई, उपहार वितरित किए और उन्हें नए सत्र के लिए प्रेरित किया ।

राज्य स्तरीय पहल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वे उत्सव में सक्रिय रहें ताकि “एक भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे।”
स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक फाफाडीह स्कूल में एस एम डीसी के अध्यक्ष संजय जोशी और प्रिंसिपल राशि मैडम उपस्थित थे जो कि शिक्षा के क्षेत्र में काफी सराहनी कार्य कर रहे हैं
उत्सव के मुख्य आकर्षण नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत — मिठाइयाँ, उपहार और सरस्वती पूजा सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रही
बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए यह प्रवेश उत्सव काफी कारगर साबित हो रहा है

    Chhattisgarh