अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तंज, बोले-‘आरोप लगाने की एक मात्र दुकान चला रहे भूपेश बघेल’

अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तंज, बोले-‘आरोप लगाने की एक मात्र दुकान चला रहे भूपेश बघेल’

रायपुर: प्रदेश में घुसपैठियों को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। दरअसल इस सन्दर्भ में वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशान साधने हुए कहा कि, घुसपैठिया कांग्रेस का वोट बैंक है, ये देश बेच सकते हैं। देश में कांग्रेस शासनकाल में जनसांख्यिकी बिगड़ गई। असम, पश्चिम बंगाल, नॉर्थईस्ट से यह देशभर में फैल रहे हैं। प्रशासन को बताना चाहिए दस्तावेज किसके शासनकाल में किसने बनाया है।घुसपैठिए देश की बड़ी समस्या है ,कांग्रेस के लिए घुसपैठ वोट बैंक का विषय है, यह देश बेच सकते हैं।

दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं, बल्कि भूपेश बघेल के प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे है। राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष संविधान के विपरीत कांग्रेस कार्य कर रहे है। इस विधायक चंद्राकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार का हर आदेश राज्यपाल के आदेश पर ही निकलते है। संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि, राज्यपाल को दौरा नहीं करना चाहिए। शासन भूपेश बघेल से पूछ कर नहीं चलेगा।

Chhattisgarh