अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सहायक शिक्षकों की महा रैली

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सहायक शिक्षकों की महा रैली

भिलाई – छत्तीसगढ़ के सहायक शिक्षक, जो अपनी सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर बीते तीन महीनों से आंदोलनरत हैं, ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हजारों महिला शिक्षकों के साथ महा रैली का आयोजन किया। यह रैली पावर हाउस भिलाई से घड़ी चौक सुपेला तक निकाली गई, जिसमें शिक्षक संघों और विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया।

इस रैली का आयोजन छत्तीसगढ़ मजदूर संघ के बैनर तले किया गया। आंदोलनरत सहायक शिक्षक, विशेष रूप से बस्तर एवं सरगुजा संभाग के वे शिक्षक, जिन्हें कोर्ट के आदेश के बाद 1.5 वर्ष की सेवा के उपरांत बर्खास्त कर दिया गया, लगातार अपने नौकरी बहाली एवं समायोजन की मांग कर रहे हैं।

Chhattisgarh