सदस्यता नहीं मिलने से नाराजगी की बात आई सामने,
राजधानी रायपुर स्थित प्रेस क्लब में फायरिंग की घटना सामने आई है। मामले में आरोपी पलाश तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस क्लब की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेस क्लब की सदस्यता नहीं मिलने के चलते आरोपी द्वारा फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग से पहले आरोपी ने प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष और कार्यालय सचिव पर भी पिस्टल तान दी थी।
घटना के बाद प्रेस क्लब की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल मामले में पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

