रायपुर युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष नवाज खान ने आज राजा तालाब का दौरा कर जलकुंभी से जकड़े तालाब का निरीक्षण किया और इससे आसपास के सैकड़ों परिवारों को होने वाली परेशानी को जान कर लोगो को आश्वस्त किया कि युवा कांग्रेस शीघ्र ही इस समस्या को जल्दी खत्म किया जाएगा गा
नवाज खान ने रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक .3 के कमिश्नर से मिलकर जलकुंभी के निदान को लेकर कदम उठाने की मांग की है।ज्ञात हो कि पूर्व में भी उत्तर विधानसभा अंतर्गत बड़े नालों की सफाई के मुद्दे पर नवाज खान के द्वारा निगम प्रशासन को अवगत कराते हुए सफाई करवाई गई है।

