रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि प्रदेश में पहुंच रही अवैध जहरीली शराब पीने से बिलासपुर जिले के लोफंदी में 8 लोगों की मौत हो गयी और कुछ लोग बीमार भी है। 4 की हालात नाजुक है। इस मौत के लिये साय सरकार और भाजपा जिम्मेदार है।

प्रदेश में चुनाव को प्रभावित करने के लिये सत्ता के संरक्षण में बड़ी मात्रा में दूसरे राज्यों से शराब मंगाई जा रही है। इस पूरे मामले में सरकार का आबकारी विभाग और पुलिस विभाग भी भाजपा का सहयोग कर रहा है। सरकार की जानकारी के बिना राज्य के विभिन्न हिस्सो बाहर से शराब आ ही नहीं सकती। बार्डर चेक पोस्ट नाके क्या कर रहे है? प्रदेश में शराब के कारोबार पर पूरा नियंत्रण सरकार का है। बिना सरकार के संरक्षण के राज्य में 1 पाव शराब मिलना संभव नहीं है। प्रदेश में इतनी बड़ी मात्रा में शराब सरकार के द्वारा भाजपा चुनावी संभावना के लिये मंगाया गया है।
बेमेतरा से सिमगा के बीच में बड़ी मात्रा में 1480 पेटी शराब पकड़ाया है। बार्डर से 200 किलोमीटर दूर यहां तक शराब का कंटेनर कैसे आया?
प्रदेश के सभी वार्डो में शराब पहुंचाने के लिये सरकार के संरक्षण में हजारो पेटी शराब प्रदेश में लाई जा चुकी है। इस अमानक शराब के कारण प्रदेश के लोगो का जीवन संकट में है।
सरकार शराब तो बंटवा रही है विरोधियो को प्रताड़ित करने भी शराब का सहारा लिया जा रहा है।

