रमन सिंह का बघेल पर पलटवार बोले- मेरे प्रचार से कांग्रेस के छूटे पसीने,

रमन सिंह का बघेल पर पलटवार बोले- मेरे प्रचार से कांग्रेस के छूटे पसीने,

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद हो चुका है। इस दौरान राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता भी अपने पार्टी के प्रत्याशी के प्रचार के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि, विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। इस बयान पर डॉ. रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव से बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह प्रचार करने के लिए राजनांदगांव पहुंचे थे। इसके खिलाफ कांग्रेस ने शिकायत करने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने डॉ. रमन सिंह पर संवैधानिक पद की मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत करने का ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, विधानसभा अध्यक्ष एक संवैधानिक पद है वह गली राजनीति से ऊपर उठ जाते हैं तो कम से कम अपने कार्यकाल तक तो इस बात का निर्वहन करना था।

भूपेश बघेल के इस बयान पर पलटवार करते हुए डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि, शायद कांग्रेस के जानकारी में नहीं है ऐसा ही विषय नरेंद्र तोमर विधानसभा अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस ने उठाया था। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उसे समय आदेश जारी किया था कि विधानसभा का अध्यक्ष रहते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर सकते हैं। कॉन्स्टिट्यूशन में कहीं भी इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि विधानसभा अध्यक्ष अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार नहीं कर सकते हैं। अभी तो मैं सिर्फ राजनांदगांव में प्रचार कर रहा हूं छत्तीसगढ़ के अन्य जगह जाऊंगा तो उनकी हालत और खराब हो जाएगी। एक ही दिन में पसीना निकल रहा है।

Chhattisgarh