अब उनके छत्तीसगढ़ में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है मां मातंगी दिव्यधाम के पीठाधीश्वर प्रेमासाई महाराज ने प्रेस कांफ्रेंस कर उनके शंकराचार्य होने पर तो सवाल उठाए

साथ ही शंकराचार्य के छत्तीसगढ़ आने पर रोक लगाने की भी मांग की उन्होंने कहा कि उनके आने से छत्तीसगढ़ के युवा भ्रमित होंगे इसलिए शंकराचार्य का आगमन रोका जाए प्रेमासाई महाराज ने कहा कि कुंभ को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बयान से सनातनियों की आस्था को चोट पहुंची है

