डोंगरगढ़। देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं जहां वे राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में जैन मुनि के विनयांजलि समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।
रायपुर एयरपोर्ट में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी उनका स्वागत किया। जिसके बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम साय भी डोंगरगढ़ पहुंचे हैं।

