मड़ई मेला कार्यक्रम के दौरान चाकू बाजी की हुई घटना

मड़ई मेला कार्यक्रम के दौरान चाकू बाजी की हुई घटना

तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भुरसुदा में मड़ई मेला कार्यक्रम के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई है। ग्राम पंचायत भुरसूदा में शाम के समय मड़ई मेला के दौरान अज्ञात लोगों के द्वारा ग्राम पंचायत भुरसुदा निवासी एक युवक पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राइखेड में एक युवक पर चाकू के हमला। घायल की हालत नाजुक इलाज के लिए हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती। बताया जा रहा है की ग्राम पंचायत रैखेड़ा में गौरेला बर्मन नाईट प्रोग्राम चल रहा था उसी दौरान कुछ नाबालिको ने ग्राम पंचायत के ही पंच पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया है।

दोनो ही गाव के लोगो ने अपने अपने थाना क्षेत्र के पुलिस टीम को सूचना दिए है सूचना पर पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh