महासमुंद में 520 किलो गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद में 520 किलो गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोमाखान थाना पुलिस ने एंबुलेंस का इस्तेमाल कर की जा रही गांजा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 520 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस में भारी मात्रा में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टेमरी चेक पोस्ट पर घेराबंदी की गई। जांच के दौरान संदिग्ध एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अंदर से गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पटना (बिहार) से गांजा लेकर नागपुर (महाराष्ट्र) की ओर जा रहे थे। तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए एंबुलेंस का सहारा लिया था, लेकिन सतर्कता के चलते उनकी चालाकी नाकाम रही।

Chhattisgarh