बालोद: जिले के दुधली गांव में 9 जनवरी से शुरू होने जा रही इंडिया स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा की अंदरूनी खींचतान के बीच आयोजन को लेकर सवाल खड़े किए गए, हालांकि स्काउट-गाइड्स संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इन सभी दावों को निराधार बताया है।
स्काउट-गाइड्स संगठन के राज्य सचिव सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि फिलहाल देश के विभिन्न राज्यों से 5,000 से अधिक युवा प्रतिभागी जम्बूरी स्थल पर पहुंच चुके हैं। आगामी दिनों में प्रतिभागियों की संख्या 8,000 से अधिक होने की संभावना है। इसके साथ ही विदेशों से 500 से ज्यादा प्रतिनिधि भी इस आयोजन में शिरकत करेंगे।
जम्बूरी में शामिल होने वाले 500 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे। संगठन का दावा है कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा स्काउट-गाइड्स आयोजन साबित होगा, जो राज्य के लिए गौरव का विषय है।

