छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ED की बड़ी कार्रवाई,

छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ED की बड़ी कार्रवाई,

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में आज सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है। सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के शंकर नगर स्थित कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर भी ED की टीम ने दबिश दी है। छापेमारी में करीब 8 से 10 अधिकारियों की टीम और सशस्त्र बल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रायपुर में ही 8 से 10 स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है।हालांकि, यह छापेमारी किस घोटाले या मामले से संबंधित है, इस बारे में ED ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Chhattisgarh