छत्तीसगढ़ बस संचालकों ने उठाई मुख्य समस्याएँ, समाधान की माँग

छत्तीसगढ़ बस संचालकों ने उठाई मुख्य समस्याएँ, समाधान की माँग

रायपुर छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने राज्य के बस संचालकों की प्रमुख समस्याओं को लेकर परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप को ज्ञापन सौंपा है। महासंघ ने मांग की है कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और बस संचालकों के बीच होने वाले विवादों को कम करने के लिए दो यात्री बसों के बीच निश्चित समयांतराल निर्धारित किया जाए। संगठन ने सुझाव दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर बसों के बीच 10 मिनट, ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट और पहाड़ी इलाकों में 40 मिनट का अंतराल रखा जाए।

महासंघ ने यह भी आरोप लगाया कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसें अपनी परिभाषा से हटकर स्टेज केरिज के रूप में संचालित हो रही हैं, जिससे राज्य में पहले से चल रही लगभग 12 हजार बसों और उनसे जुड़े परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। संगठन ने मांग की कि इन बसों को केवल टूर संचालन तक सीमित किया जाए इसके अलावा महासंघ ने प्रस्तावित सिटी बस सेवा पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सिटी बसें केवल शहर की सीमा तक सीमित रहनी चाहिए ताकि स्टेज केरिज परमिट धारकों के हितों को नुकसान न पहुंचे

Uncategorized