संस्कारधानी रायपुर के गुढ़ियारी में 17 अगस्त  को 16वां भव्य दही-हांडी उत्सव आयोजित होगा।

संस्कारधानी रायपुर के गुढ़ियारी में 17 अगस्त को 16वां भव्य दही-हांडी उत्सव आयोजित होगा।

सार्वजनिक दही-हांडी उत्सव समिति व हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में कुल 11 लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई है, जिसमें पुरुष दही-हांडी हेतु 7 लाख, महिला दही-हांडी 2 लाख और ग्रीस युक्त खंभा हांडी 2 लाख रुपये शामिल हैं। इस बार छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा से गोविंदा टोलियां हिस्सा लेंगी। मनोरंजन की शाम को इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन और प्रसिद्ध भजन गायिका गीता बेन रबारी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगी। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।

रायपुर की संस्कारधानी गुढ़ियारी में 17 अगस्त 2025 को होने वाले 16वें दही-हांडी उत्सव में इस बार खास आकर्षण राष्ट्रपति सम्मानित छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका पूनम-दिव्या तिवारी होंगी,

जो अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगी। साथ ही ओडिशा के कलाकार पारंपरिक “घंटा बाजा” पेश करेंगे और ग्रीस युक्त खंभा हांडी प्रतियोगिता रोमांच बढ़ाएगी। संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन 2010 में छोटे स्तर से शुरू हुआ था और आज राष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। सह-संयोजक हेमेंद्र साहू ने कहा कि दर्शकों की सुविधा, पुलिस बल, उपचार केंद्र और एम्बुलेंस जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं।

Chhattisgarh