हाई स्पीड ट्रेन चलाने जीएम ने किया निरीक्षण

हाई स्पीड ट्रेन चलाने जीएम ने किया निरीक्षण

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के जीएम तरुण प्रकाश ने शुक्रवार को दुर्ग से रायपुर के बीच निरीक्षण किया. इस दौरान रायपुर आने के बाद वे पुनः दुर्ग के लिए रवाना हुए और वहां से वे मीडिल लाईन में 130 KMPH की स्पीड से ट्रेन चलाए जाने वाले ट्रैक का निरीक्षण करेंगे, रायपुर से दुर्ग जाते वक्त उन्होंने अप लाईन में ये निरीक्षण किया.

रायपुर रेलवे स्टेशन में उन्होंने इस संबंध में पत्रकारों से विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि रायपुर रेल मंडल में वंदेभारत के अलावा जिन ट्रेनों में एलएचबी कोच लगे हुए है उनकी स्पीड में इजाफा हुआ है. रायपुर रेल मंडल में उन्होंने पश्चिम विधायक राजेश मूणत और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से भी मुलाकात की.

इस दौरान विधायक राजेश मूणत ने रायपुर रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर 1 से 7 तक जाने के लिए अंडर ब्रिज बनाएं जाने की मांग की. वहीं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर-इंदौर सीधी ट्रेन के साथ-साथ रेलवे में हो रहे जमीन के फर्जीवाड़े की जानकारी जीएम को दी. जिसके बाद जीएम ने जांच करवाने की बात कही.

इस दौरान उन्होंने रेल संरक्षा, परिचालन, स्टेशन रि-डेवलपमेंट, रखरखाव और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की. निरीक्षण में बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष, मुख्य अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित मंडल के शाखाधिकारी और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे.

Chhattisgarh