रायपुर छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। मनीषा वस्त्रकार मोहरे का पहला छत्तीसगढ़ी रोमांटिक म्यूजिक एल्बम “कब आही मोरों साजन” कल सुबह 7 बजे क्रिएटिव विज़न यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होने जा रहा है।

इस गीत की विशेष बात यह है कि इसे स्वयं मनीषा वस्त्रकार मोहरे ने लिखा है। इसमें स्वर दिया है मनीष वस्त्रकार.और दुर्गेश साहू ने, जिनकी गायकी गीत को एक नया आयाम देती है। इसगीत में अंजलि राजम और दास ने अभिनय किया है, जिनकी रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ सकती है।
कोरियोग्राफी राम यादव द्वारा की गई है, छायांकन राजू देवदास
ने किया है, और संपादन की ज़िम्मेदारी शिवनंदन साहू ने निभाई है। रिलीज़ से पहले ही यह गीत ऑडियो प्लेटफार्म पर ट्रेंडिंग* में आ चुका है, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कब आही मोरों साजन” के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संगीत को एक नया और स्वच्छ रूप देने की कोशिश की गई है।यह एल्बम कल सुबह 7 बजे क्रिएटिव विज़न यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगा।