सीएम विजय शर्मा का कई मुद्दों पर बयान

सीएम विजय शर्मा का कई मुद्दों पर बयान

रायपुर: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने दिल्ली दौरे से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री की बैठकों को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा, “इस बैठक में मैं पहले भी तीन बार जा चुका हूं, अब चौथी बार जा रहा हूं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से जो सुझाव मिलते हैं, अगर उनका 20% भी लागू कर लिया जाए तो प्रदेश के लिए बहुत लाभकारी होगा।”

नक्सल ऑपरेशन को लेकर उन्होंने कहा, “इस बार नक्सलियों के सरेंडर की संख्या अधिक है और गिरफ्तारियां कम। यह सरकार की सबसे बड़ी सफलता है। जनता को अब भरोसा हो रहा है कि लाल आतंक समाप्त होगा। केंद्र और राज्य सरकार पर जनता का विश्वास मजबूत हुआ है। सरकार नक्सल उन्मूलन के स्पष्ट लक्ष्य के साथ काम कर रही है।”
बीजापुर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर उन्होंने ‘एलबद पंचायत’ योजना का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे आगे और भी सरेंडर की उम्मीद है।

Chhattisgarh