CG पुलिस अलर्ट मोड पर: डीजीपी ने रद्द की सभी छुट्टियां,

CG पुलिस अलर्ट मोड पर: डीजीपी ने रद्द की सभी छुट्टियां,

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी अरुणदेव गौतम ने आदेश जारी कर कहा है कि केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत होगा और सभी इकाइयों को पूर्ण सतर्कता के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुणदेव गौतम (Arundeo Gautam) ने प्रदेश भर के पुलिस बल को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि वर्तमान हालात को देखते हुए कोई भी पुलिसकर्मी छुट्टी पर नहीं जाएगा, जब तक कि परिस्थिति अत्यंत आवश्यक न हो। डीजीपी ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों (SPs) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर पुलिस ईकाई (Police Unit) को पूर्ण बल के साथ तत्पर रखा जाए

Chhattisgarh