जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन के अंदर भारत ने बदला ले लिया। भारत ने बुधवार रात बजे पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की।
जिसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया था. अटैक में करीब 90 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इसे लेकर भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग हुई. जिसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा 26/11 के बाद सबसे गंभीर हमला है। प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि अभी तक कोई नागरिक क्षति नहीं है।

