आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल

आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आज शाम 4 बजे एक हाई-अलर्ट मॉक ड्रिल (Mock Drill) आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य युद्धकालीन आपात स्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा और रेस्क्यू की तैयारी को परखना था।
मॉक ड्रिल की शुरुआत सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप के सामने सायरन बजाकर की गई, जिसके बाद पूरे शहर में सतर्कता का माहौल बन गया।

इस अभ्यास में परिकल्पना के अनुसार पाकिस्तान के एयर फाइटर (Air Fighter) ने भिलाई के सूर्या मॉल (Surya Mall, Bhilai) पर बम गिराया, जिससे वहां आग लग गई और सैकड़ों लोग धुएं और लपटों में फंस गए। इसके तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और एनसीसी (NCC) की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रियल सिचुएशन के अनुभव के लिए मॉल में फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सायरन बजते ही पुलिस अधिकारी, वॉलेंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स (NCC Cadets) मुख्य चौराहों पर लेट गए, ताकि आम नागरिकों को ऐसी आपदा में सही व्यवहार की जानकारी दी जा सके। यह अभ्यास दिखाता है कि आपात स्थिति में कैसे जान बचाई जा सकती है और प्रशासनिक तैयारी कितनी मजबूत है।

Chhattisgarh