डिप्टी सीएम बोले जहां गड़बड़ी मिली वहां हुई कार्यवाही

डिप्टी सीएम बोले जहां गड़बड़ी मिली वहां हुई कार्यवाही

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक द्वारिकाधीश यादव ने पुलिस भर्ती गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए सवाल पूछा। जिस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा- 2 स्थानों में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, बाकी स्थानों में कोई शिकायत नहीं मिली। राजनांदगांव में पुलिस अफसरों ने गड़बड़ी पाई परीक्षा निरस्त कर दिया गया है। मामले में पांच सदस्यीय टीम बनाकर जांच की जा रही है। 95 हजार वीडियो देखकर मामले की जांच जारी है।
विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा- क्या आरक्षक, पुलिस भर्ती कर रहे हैं, पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के लिए बड़े अफसर जिम्मेदार हैं। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- कांग्रेस शासन के समय जो भर्ती नहीं हो सकी हमारी सरकार ने किया। जहां गड़बड़ी सामने आई वहां हमारी सरकार ने कार्रवाई की। पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी सामने आते ही रद्द किया गया। जो पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का जिम्मेदार होगा वह जेल जाएगा।

Chhattisgarh