रायपुर, हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU), रामपुर, जो देश की अथणी विधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थाओं में से एक है. अपने अष्टम दोषात समारोह का आयोजन 8 मार्च 2025 की होटल बैबिलॉन कैपिटल, रायपुर में करने जा रही है।
इस दीक्षांत समारोह में कुल 161 छात्र बी ए एलएल बी (ऑनर्स) कार्यक्रम से स्नातक होगें, जिनमें से 125 छात्र व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति दर्ज कर डिग्री प्राप्त करेंगे, जबकि 36 छात्रों को यह उपाधि अनुपस्थित रूप में प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार, एलएल एम. कार्यक्रम से कुल 90 छात्र स्नातक होंगे, जिनमें से 57 छात्र अपनी उपाधि व्यक्तिगत रूप से प्राप्त करेंगे, जबकि 30 15ारों को यह उपाधि अनुपस्थित रूप में प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, एक शोधार्थी को पीएच डी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की जाएगी।
दीक्षांत समारोह में इनकी गरिमा उपस्थिति रहेगी
मुख्य अतिथिः माननीय श्री न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा, न्यायाधीश, भारत के सर्वोच्च न्यायालय एवं
कार्यकारी परिषद सदस्य, HNLU (दीक्षांत भाषण)।
विष्णु देव साय, माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़।
माननीय श्री न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, न्यायाधीश, भारत के सर्वोच्च न्यायालय।
श्री अरुण साथ, उप-मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़।
कुलाधिपति का संबोधन एवं उपाधि वितरण माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश,
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कुलाधिपति, HNLUI
इस अवसर पर अन्य विशिष्ट न्यायविद एवं शिक्षाविद भी उपस्थित रहेंगे.

