कोरबा प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलोरो वाहन और बस में जबरदस्त भिड़ंत,19 घायल और बोलोरो सवार कोरबा निवासी लगभग 10 लोगों की घटना स्थल पर मौत

कोरबा प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलोरो वाहन और बस में जबरदस्त भिड़ंत,19 घायल और बोलोरो सवार कोरबा निवासी लगभग 10 लोगों की घटना स्थल पर मौत

यूपी के प्रयागराज में बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 19 घायल हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम स्नान करने के लिए आ रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात ढ़ाई बजे हुआ।

सभी मृतक बोलेरो में सवार थे, जबकि बस सवार घायल हुए हैं। बस प्रयागराज से मध्य प्रदेश जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया।
श्रद्धालु छिटककर सड़क पर गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। शवों को बोलेरो से निकालने में ढाई घंटे का समय लगा।
स्थानीय कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Chhattisgarh