रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सांसद, विधायक और मंत्रिमंडल के प्रयागराज महाकुंभ के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना हो गए हैं। सभी मंत्रिमंडल सुबह 11:30 बजे त्रिवेणी संगम पहुंचकर कुंभ स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं CM दोपहर 2 बजे सीएम साय छत्तीसगढ़ पवेलियन में श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। जिसके बाद सभी मंत्री, सांसद और विधायक शाम 6 बजे प्रयागराज से रायपुर आएंगे। इस दौरान विधानसभाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरकार के मंत्री, सांसद, भाजपा के विधायक और कांग्रेस के सात विधायक महाकुंभ में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के दौरे के लिए 180 सीटर विशेष विमान की व्यवस्था की गई है। इस पूरे कार्यक्रम के लिए समन्वय डॉ. रमन सिंह कर रहे हैं। बताया गया है कि महाकुंभ जाने वाले नेताओं के परिवार के एक सदस्य को भी जाने की अनुमति दी गई है। इस कार्यक्रम को लेकर सियासी बातें भी सामने आई हैं। हालांकि इस दौरे से पहले ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की मुख्यमंत्री श्री साय से बात हुई थी. इस चर्चा में ही डॉ. महंत ने कहा था कि कांग्रेस के जो विधायक जाना चाहें, वे जा सकते हैं।

इसके बाद कांग्रेस के सात विधायक महाकुंभ में जाने के लिए तैयार हुए हैं। कांग्रेस विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह और बालेश्वर साहू ने चर्चा में कहा है कि वे महाकुंभ में जाने के लिए तैयार हैं। गुरुवार को रवाना होंगे। दोनों विधायकों ने कहा कि पार्टी की ओर से कहा गया है कि जो विधायक जाना चाहते हैं, ये जा सकते हैं। इस पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है।

