बीजापुर एनकाउंटर पर धमतरी में सीएम साय ने चुनावी रैली के बाद मिडिया से चर्चा में कहा कि हमारे बहादुर जवानो पर हमको नाज है। छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन की सब तारीफ कर रहे है। नक्सलवाद खत्म करने का पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प है। इसके साथ ही उन्होंने शहीद जवानों श्रध्दांजलि देते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की बात कही।
बीजापुर नक्सल आपरेशन के बाद प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने बड़ी बात कहते हुए कहा है कि इस साल का सबसे बड़ा आपरेशन रहा है जिसमें 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की बात कही। कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुसार मार्च 2026 तक नक्सलवाद ख़त्म करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

