डौंडी लोहारा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का चुनाव इस बार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक ओर महिला प्रत्याशी हुलसिया चौहान ने मजबूती से अपनी उम्मीदवारी पेश की है, वहीं दूसरी ओर उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में उन्हें एक आपत्तिजनक संदेश मिला, जिसमें न केवल उनके चुनाव लड़ने पर आपत्ति जताई गई, बल्कि उनके और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर धमकियां दी गईं।
यह चुनाव पुरुषों का होता है, महिलाओं के लिए नहीं ऐसे भेदभावपूर्ण और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए संदेश में हुलसिया चौहान को प्रचार बंद करने और चुनावी मैदान से हट जाने के लिए कहा गया। धमकी में यह भी उल्लेख किया गया कि यहां चुनाव पैसे और बाहुबल से लड़ा जाता है, और महिलाओं के लिए इसमें कोई स्थान नहीं है।
प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक महिला प्रत्याशी को इस तरह की धमकियां मिलना लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। ऐसे में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

