
इस बीच, गुब्बारा छाप से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सिंह ठाकुर का जनसंपर्क अभियान भी जोरों शोरों से चल रहा है। चुनावी दौरे के दौरान उन्हें वार्डवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आज प्रत्याशी मनोज ठाकुर को जनसंपर्क के दौरान महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों समेत हर वर्ग के लोगों का साथ मिला।

उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पूरे वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान सभी समर्थकों ने हाथ में गुब्बारा लिए हुए थे जो की निर्दलीय प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह भी है। प्रत्याशी मनोज ठाकुर ने वार्डवासियों से को मूलभूत सुविधाएं देते का वादा किया वहीं ज्यादा से ज्यादा मतों को साथ उन्हें विजय बनाने का आग्रह किया।

