छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक खबर सामने आई है। जहां पर पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी की बेटी ने दीपा मंडावी ने देहरादून के निजी कॉलेज में आत्महत्या कर ली है। यह खबर दीपा के परिजनों को गणतंत्र दिवस की देर शाम मिली है। इस खबर की सुचना मिलते ही मंडावी परिवार को गहरा सदमा लगा। इस घटना के बाद तमाम भाजपाई और विधायक चैतराम अटामी के ओजस्वी मंडावी के घर पहुंचे। और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
बतादें कि इस परिवार में अब तक एक के बाद एक लगभग चार परिजनों की अकाल मौत हो रही है। ये सिलसिला साल 2012 में शुरू हुआ जब एक सड़क हादसे में भीमा मंडावी की पहली पत्नी की मौत हुई थी। इसके बाद राजधानी रायपुर में साल 2013 में उनकी एक बेटी ने भी आत्महत्या कर ली। मंडावी की बेटी रायपुर स्थित एक हास्टल में पढ़ाई करती थी। इस घटना के बाद एक नक्सल हमले में साल 2019 में विधायक भीमा मंडावी की भी मौत हो गई। वहीं इस बीच अब मंडावी की एक और बेटी मौत की खबर सामने आई है, जिसने देहरादून के निजी कॉलेज में सुसाइड कर लिया है।

