दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में अब एक नई तस्वीर उभरती दिख रही है। 22 अप्रैल को यहां क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का आगमन होने जा रहा है, जिसे लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। उनका यह दौरा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बदलाव और विकास की नई दिशा का प्रतीक माना जा रहा है।
बता दे कि क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा आयेगे इसी मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेगें। छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा के कई कार्यक्रमों को करेगे संबोधित। नक्सल मुक्त दंतेवाड़ा में खेल और शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा मिलेगा, और पनेड़ा में क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे उद्घाटन।
इंद्रावती नदी के किनारे बसे छिंदनार गांव में इन दिनों अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। जहां कभी नक्सल गतिविधियों की छाया रहती थी, वहां अब रंग-रोगन, सजावट और तैयारियों की चहल-पहल नजर आ रही है। ग्रामीणों और बच्चों में खासा उत्साह है, क्योंकि पहली बार वे इतने बड़े खिलाड़ी को अपने बीच देखने वाले हैं
छिंदनार गांव में तैयार किया गया मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड अब इस पूरे कार्यक्रम का केंद्र बना हुआ है। इसे सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और मालदेशी चैम्पियन संस्था द्वारा विकसित किया गया है। इस मैदान में एक साथ कई खेलों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा। कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट जैसे 16 खेलों के साथ फिटनेस के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
अपने दौरे के दौरान सचिन तेंदुलकर इस खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे और बच्चों के साथ समय बिताएंगे। वे न केवल उनका हौसला बढ़ाएंगे, बल्कि अपने अनुभव साझा कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देंगे। ग्रामीण बच्चों के लिए यह अवसर बेहद खास रहने वाला है।

