मीडिया कॉलोनी में आधी रात गुंडागर्दी: गाड़ियों में तोड़फोड़,

मीडिया कॉलोनी में आधी रात गुंडागर्दी: गाड़ियों में तोड़फोड़,

रायपुर के सोनडोंगरी स्थित मीडिया कर्मी आवासीय परिसर में 12 तारीख की देर रात करीब 1 बजे दो असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों को गिराकर तोड़फोड़ की गई, एक ठेला पलट दिया गया और एक घर में ईंट फेंककर दहशत

फैलाने की कोशिश की गई। रात में कूलर और पंखों की आवाज के कारण रहवासियों को घटना की भनक नहीं लगी, लेकिन सुबह नुकसान सामने आने पर कॉलोनी में आक्रोश फैल गया। CCTV फुटेज में दो युवक पूरी वारदात को अंजाम देते साफ नजर आ रहे हैं। रहवासियों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है,

Chhattisgarh