महंगाई और गैस किल्लत पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

महंगाई और गैस किल्लत पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक पर आज रायपुर जिला शहर किसान कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की किल्लत, बढ़ती महंगाई और कालाबाजारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आंदोलन का नेतृत्व किसान कांग्रेस की जिला अध्यक्ष निशा शर्मा और महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम यादव ने किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूनम यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज आम जनता और किसान महंगाई की दोहरी मार झेल रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “नाम नरेंद्र कम सरेंडर, देश में नहीं मिल रहा सिलेंडर।” उन्होंने आरोप लगाया कि गलत नीतियों के कारण गैस सिलेंडर आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गया है और किल्लत के नाम पर कालाबाजारी बढ़ रही है।

Oplus_16908288

इस प्रदर्शन में किसान कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रमुख रूप से दीपक पाण्डेय, जागेंद्र पाण्डेय, प्रतिक तिवारी, निक्की खान, वर्षा साहू, अंजुमन ढेबर, सुभासनी देवांगन, गंगा यादव, प्रमिला सोनवानी, चंदा मिरी मसीह, एन.के. पटेल, राजेश यदु, शरद गुप्ता, मुकेश कुकरेजा, रियाज भाई और पूनम पाण्डेय सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर की किल्लत दूर नहीं की गई और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी, तो पूरे जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Chhattisgarh