आज रायपुर प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्यों और उनके परिजनों के लिए जादूगर ओपी शर्मा जूनियर का स्पेशल शो आयोजित किया गया.
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यगणों और उनके परिजनों की मौजूदगी में हम सभी ने वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय बाबूलाल शर्मा जी, आदरणीय अनिल पवार जी और आदरणीय नंदकुमार कंसारी जी का जन्मदिन मनाया.
जादू के शो में हमारे वरिष्ठ पत्रकारों और साथियों से अधिक उनके परिजनों और प्यारे बच्चों की मुस्कान ने संतुष्टि दी. आप और आपका परिवार इस आयोजन का हिस्सा बने. बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया, इसके लिए मैं रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी जी और अपनी पूरी टीम की ओर से ह्रदय से धन्यवाद देता


